फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर उपहारों से पटे बाजार

Thu, 27 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Pte market by Diwali gifts - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप किसी को गिफ्ट देते हैं तो यह आपकी भावनाओं को जाहिर करता है। गिफ्ट लेने वाले को भी यह समझ में आ जाता है कि आपके मन में उसके लिए बहुत प्यार है। दिवाली का मौका किसी को खुश करने और गिफ्ट देने का सही मौका होता है। आपकी इस मंशा को बाजार भी समझता है, तभी तो इस वक्त हर मेल के गिफ्ट से बाजार पटा हुआ है। इनकी कीमतें भी ऐसी हैं कि आपकी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं होती और गिफ्ट पाने वाला भी खुश हो जाता है। 
विज्ञापन

कोई भी त्योहार क्यों न हो बिना मिठाई और कन्फैक्शनरी के अधूरा ही रहता है। ब्रांडेड मिठाई भी इन दिनों अपने नए क्लेवर में बिक रही है। जूस और सूखे मेवे के पैक का कहना ही क्या। सिविल लाइंस स्थित स्वीट हाउस के मालिक राहुल खंडेलवाल ने बताया कि कई कंपनियों ने गिफ्ट हैंपर बाजार में उतारे हुए हैं। अधिकांश गिफ्ट हैंपर में चॉकलेट, गणेश-लक्ष्मी जी मूर्ति, मोमबत्ती और ड्राईफ्रूट्स हैं। बाजार में डिमांड भी सबसे ज्यादा इसी तरह के पैक की है। अधिकांश दुकानों में 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। 

डायबिटीज न हो इसका भी रखा गया है ख्याल
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को दिवाली पर अपना मुंह बंद न रखना पड़े इसके लिए भी खास इंतजाम हैं। चाकलेट और मिठाइयाें से लेकर अन्य तमाम आइटम भी शुगर फ्री उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


शाही गिफ्ट पैक भी हैं 
केवल कागजी और रंगीन पॉलीथिन से रैप किए गए पैकेट ही नहीं, बल्कि शाही अंदाज में लकड़ी के बॉक्स में इन आइटमों को पेश किया गया है। 

गिफ्ट वाउचर
गिफ्ट वाउचर का ट्रेंड भी इन दिनों जोरों पर है। लोग अपने खास लोगों को हॉलिडे गिफ्ट वाउचर, स्पा, रेस्ट्रांट के गिफ्ट वाउचर देकर सरप्राइज भी कर रहे हैं। 

ऐसे गिफ्ट देने से बचें
- दिवाली पर गिफ्ट के तौर पर किसी को गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्ति गिफ्ट ना करें।
- सिल्क के कपड़े गिफ्ट के तौर पर नहीं देने चाहिए।
- धनतेरस के दिन किसी और को गिफ्ट करने के लिए सामान नहीं खरीदना चाहिए। यानी धनतेरस के दिन सिर्फ  अपने लिए ही शॉपिंग करें।
- पंच धातु से बनी चीज अर्थात सोना, चांदी, तांबा, कांसा और पीतल से बनी चीज किसी को गिफ्ट न करें। दिवाली पर लोहे या स्टील से बनी चीज को गिफ्ट करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

- काले रंग का कोई भी सामान ना ही अपने लिए खरीदें और ना ही किसी को गिफ्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें