बरेली। हरिद्वार महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयाग और दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रविवार से दौड़नी शुरू हो जाएंगी। प्रयाग एक्सप्रेस 22 मार्च से बंद थी। वापसी में इस ट्रेन को हरिद्वार तक चलाने का फैसला लिया गया है।
रेलवे 11 महीने बाद प्रयाग से बरेली के बीच चलने वाली प्रयाग एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू करेगा। यह ट्रेन 15 मार्च तक बरेली से बनकर चलने के बाद प्रयागराज तक जाएगी और वापसी में उसे प्रयागराज से बरेली होते हुए हरिद्वार तक चलाया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी-न्यू ऋषिकेश जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-न्यू ऋषिकेश दून एक्सप्रेस और हावड़ा-न्यू ऋषिकेश एक्सप्रेस का भी संचालन रविवार से शुरू हो जाएगा। प्रयाग-न्यू ऋषिकेश एक्सप्रेस शनिवार रात प्रयाग से चलकर सुबह 9:15 बजे जंक्शन पहुंचेगी। दून एक्सप्रेस और 13 और जनता एक्सप्रेस 11 जनवरी को जंक्शन पहुंचेंगी। इन सभी ट्रेनों के यात्रियों से साधारण किराया ही लिया जाएगा। रेलवे हरिद्वार के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस, बीकानेर हरिद्वार, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस, बांद्रा-टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस, अहमदाबाद-योगनगरी एक्सप्रेस को भी चलाने जा रहा है।