फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर इलाके में शराब की दुकान के विरोध में नागरिकों का धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट व आबकारी अधिकारी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार में मेगा सिटी गेट के पास कॉलोनी के लोग दिन के अलावा रात में भी यहां शराब की संभावित दुकान के सामने ही डेरा जमाए हुए हैं। दिन में वह अधिकारियों और नेताओं से भी जाकर मिलते हैं। मंगलवार को महापौर और एडीएम से भी इन लोगों ने मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। धरने पर 80 साल से भी अधिक उम्र के बुजुर्ग और अस्वस्थ चल रहे घनानंद पांडेय, हरिओम गुप्ता, नवल किशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश मैन्दोला भी बैठ रहे हैं। केसी पांडेय व प्रकाश भट्ट के साथ कई महिलाओं ने भी दुकान का विरोध शुरू कर रखा है।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने दोपहर दो बजे संजय नगर स्थित शराब दुकान की पूर्व और मौजूदा बताई जा रही जगहों का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि 15 दिन में जांच करके दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। नागरिकों का शांतिपूर्ण विरोध चल रहा है, हालांकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें