फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठिया हटाने पर बरेली कॉलेज में हंगामा

Fri, 20 Apr 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Bareilly college
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में नए परीक्षा भवन के निर्माण के लिए हटाई गई मठिया को लेकर बुधवार को खासा हंगामा हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर प्राचार्य का घेराव किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। परीक्षा भवन निर्माण के लिए टेंडर न होने और हॉस्टल की मरम्मत को नजरअंदाज करने पर विरोध जताया। आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में एबीवीपी कार्यकर्ता मठिया हटाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्राचार्य कार्यालय में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

बरेली कॉलेज में परीक्षा भवन की एक नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। वहां से कर्मचारियों के निवास दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए गए। यहां एक कर्मचारी ने छोटी सी मठिया भी बना रखी थी। उसे भी हटा दिया गया। आरोप है कि करोड़ों की लागत से बन रहे परीक्षा भवन का निर्माण बिना टेंडर कराया जा रहा है। गुरुवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो वे निमार्ण स्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्होंने निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर मौके पर पहुंचे तो उनका घेराव कर लिया। एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री राहुल चौहान के साथ कार्यकर्ता मठिया हटाने पर जबरदस्त विरोध जताने लगे। हालांकि प्राचार्य ने उन्हें समझाया लेकिन वह शांत नहीं हुए। टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कहा, कमीशखोरी के चक्कर में चहेते ठेकेदार से बिना टेंडर के काम कराया जा रहा है। कार्यकर्ता प्राचार्य कार्यालय में एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। प्राचार्य ने कहा कि सोमवार को दस्तावेज दिखा दिए जाएंगे।

करोड़ों का परीक्षा भवन, लेकिन हॉस्टल भूल गया कॉलेज प्रशासन
करोड़ों की लागत से परीक्षा भवन की नई बिल्डिंग तो बनाई जा रही है, लेकिन गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल की मरम्मत का कार्य कॉलेज प्रशासन भूल गया। जब कि इसमें ज्यादा पैसा भी नहीं लगेगा। ब्वॉयज और गर्ल्स हॉस्टल पिछले दो साल से बंद है। कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर इनकी मरम्मत नहीं कराई। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि इस बार हॉस्टल शुरू कराने पर कार्य चल रहा है। गर्ल्स हॉस्टल शुरू कर दिया जाएगा। ब्वॉयज हॉस्टल को लेकर  जल्द निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें