फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ गेट पर ताला डाला

Fri, 06 Feb 2015 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक आनर्स ट्रांसपोर्ट डंप डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले 50 से अधिक ट्रांसपोर्टर आरटीओ से मिलने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने गेट पर बैठकर ही नारेबाजी शुरू कर दी। यूनियन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने आरोप लगाया कि ओवरलोडिंग जारी है। हर माह वसूली हो रही है। जिन गाड़ियों से महीना नहीं मिलता, उनका चालान काट दिया जाता है। हर महीने दो हजार ओवरलोड गाड़ियां पास की जा रही हैं। संयोजक अमजद अली ने बताया कि ओवरलोड गाड़ियाें से ही दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। आरटीओ के न मिलने पर एआरटीओ उमाशंकर व परेश ने समस्या सुनी। उन्होंने अगले सप्ताह से अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। इसमें ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोगों को शामिल करने की मांग भी रखी गई। प्रदर्शन में कासिफ मिर्जा, सलमान बेग, मशरूर अली, संदीप गुप्ता, अभिषेक, रिजवान, सुभाष राय, हसनैन अली, जतिन अरोड़ा आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें