दरोगा ने किराये पर दे रखा है ढाबा
भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। पुलिस ने मौके से ढाबा मैनेजर कुंवर पाल यादव, शोभा राम राजपूत, नाजिम और परवेज व तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह मौके भाग गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, नकदी व आपत्तिजनक सामान भी मिला है। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष सिंह की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां उन्हें जेल भेज दिया गया।