फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 66 लाख के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में करीब 66 लाख रुपये के विकास कार्य ध्वनिमत से पास हो गए। बैठक के अंत में पहुंचे सांसद छत्रपाल सिंह और विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने लेखा-जोखा देखा।
विज्ञापन

सोमवार को अध्यक्ष इमराना बेगम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन करते हुए ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने पिछले कार्य की समीक्षा की। इस दौरान नगर पंचायत परिसर में एक मीटिंग हॉल बनाने, पुरानी सब्जी मंडी को जाने वाली बंद गली को खुलवाने, वार्ड 14, एक, दो, तीन, छह, सात में सीसी रोड निर्माण करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के जनसुनवाई कक्ष में पीवीसी, लाइटिंग कार्य और सभी वार्ड में 20 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पास किए गए।
सभासद और ईओ के विवाद पर दिया जवाब
बैठक के बाद सांसद छत्रपाल सिंह और विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण के बाद दीवारों से छूट रहे प्लास्टर को दोबारा कराने और रिकॉर्ड विकास कार्य कराकर आदर्श नगर पंचायत बनाने का निर्देश दिया। सभासद और ईओ के विवाद के सवाल पर बोले कि बर्तन होते हैं। खटकर आवाज करते ही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें