फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टनकपुर और इज्जतनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Sat, 04 Apr 2026 10:52 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नए वित्तीय वर्ष में इज्जतनगर और टनकपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। इसके लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। 
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल से वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन की आस जल्द पूरी हो सकती है। मंडल मुख्यालय ने इज्जतनगर और टनकपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत संचालन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। इसके अलावा इज्जतनगर मंडल बरेली होकर कानपुर के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा शुरू करेगा। 

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में इज्जतनगर मंडल के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कासगंज से बदायूं, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर होते हुए लखनऊ के बीच भी ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। बरेली-कानपुर के बीच 12470-69 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सप्ताह में दो और 22446-45 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन यह दो ही ट्रेन हैं। ऐसे में इज्जतनगर मंडल लालकुआं-कानपुर सेंट्रल, रामनगर-कानपुर सेंट्रल और काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल के बीच गाड़ी के संचालन पर काम कर रहा है।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि खत्म हुए वित्तीय वर्ष में मंडल ने लंबी दूरी की कई गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस, काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी को नियमित का दर्जा दिया गया है। नए वित्तीय वर्ष में कई और गाड़ियों का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली होकर छपरा-पठानकोट के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन छह अप्रैल से
पूर्वोत्तर रेलवे बरेली होकर एक और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन छपरा-पठानकोट के बीच छह अप्रैल से 15 जुलाई तक 15-15 फेरों के लिए के लिए चलाई जाएगी। शनिवार को रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी। इसके साथ ही आरक्षित टिकटों की बुकिंग भी खुल गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05193 छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी छह अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:57 बजे बरेली आएगी और रात 10:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी। 05194 पठानकोट-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी आठ अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से रात 12:30 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम पांच बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें