फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: छह से ज्यादा सीट वाले निजी वाहनों की अब नहीं करानी होगी वार्षिक फिटनेस, नई व्यवस्था लागू

Wed, 16 Sep 2026 07:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों के स्वामियों को बड़ी राहत मिली है। इन वाहनों की वार्षिक फिटनेस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों की वार्षिक फिटनेस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। इससे बरेली मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में 10,795 वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। परिवहन आयुक्त के निर्देशों पर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


अब तक ऐसे निजी वाहनों को हर साल फिटनेस करानी पड़ती थी। व्यक्तिगत और पारिवारिक उपयोग में आने वाले वाहन को भी इस प्रक्रिया से गुजरना होता था। नई व्यवस्था से वाहन स्वामियों के समय और धन की बचत होगी। बरेली के आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि यह छूट केवल निजी वाहनों पर लागू होगी। परिवहन या व्यावसायिक वाहनों और अन्य वैधानिक प्रावधानों वाले वाहनों पर पूर्व के नियम ही लागू रहेंगे।

इस श्रेणी में बरेली मंडल के चारों जनपदों में कुल 10,795 निजी वाहन पंजीकृत हैं। इनमें बरेली में 2,249, बदायूं में 2,727, शाहजहांपुर में 2,654 और पीलीभीत में सर्वाधिक 3,165 वाहन हैं। इन वाहनों को अब वार्षिक फिटनेस के लिए हर साल परिवहन कार्यालय की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें