फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सचिव जी की पंचायत चला रहा निजी सचिव, लाखों हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आवंटित रकम गांवों को चमकाने के बजाय धांधली करके हड़पने की कोशिश की जा रही है। मीरगंज तहसील की ग्राम पंचायत फिरोजपुर में तैनात सचिव अपनी सभी जिम्मेदारियां निजी सचिव के हवाले करके अपने घर मुरादाबाद चले गए। यहां उनका निजी कर्मचारी गांव के विकास के लिए आवंटित रकम में गोलमाल कर ठिकाने लगाता रहा। मामले की शिकायत डीएम और सीडीओ से होने पर जांच कराई गई तो मामला प्रकाश में आया। मीरगंज बीडीओ ने विभागीय कार्रवाई करते हुए सचिव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन


फिरोजपुर ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य समिति की अध्यक्ष रोशनी के मुताबिक गांव में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर मुरादाबाद के रहने वाले सुदीश कुमार की तैनाती हैं। वह अधिकांश समय मुरादाबाद में रहते हैं। फिरोजपुर समेत करीब छह ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए उन्होंने एक प्राइवेट कर्मचारी रखा है, जो सचिव के सारे कामकाज देखता है। पंचायतों के डोंगल भी उसी के पास रहते हैं।

रोशनी का आरोप है कि निजी सचिव ने फर्जीवाड़ा करते हुए ऐसे कामों का भी भुगतान कर दिया, जो हुए ही नहीं। जिन लोगों के नाम भुगतान किया गया, उनका कुछ अता-पता भी नहीं है।
विज्ञापन


एक हैंडपंप तीन-तीन बार रिबोर दिखाकर किया गोलमाल

रोशनी ने डीएम और सीडीओ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि निजी सचिव जन्म-मृत्यु आदि प्रमाण पत्र बनाने के एवज में भी अवैध वसूली करते हैं। इतना ही नहीं एक ही हैंडपंप तीन-तीन बार रिबोर दिखाकर ग्राम पंचायत के खाते से धनराशि निकाल ली। लाइट मरम्म्त के नाम पर भी फर्जीवाड़ा करके रकम हड़पी गई है।


न अभिलेख दिखाए और न ही जांच में किया सहयोग

मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश कुमार से कराई गई। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उन्होंने सचिव से ग्राम पंचायत से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह लगातार आनाकानी करते रहे। उन्होंने जांच में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें