फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन हाजिरी के लिए अफसर सक्रिय, शिक्षक जिद पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। शासन के बढ़ते दबाव के बीच अफसर सक्रिय हो गए हैं, जबकि शिक्षक अपनी मांगों को पूरा न होने तक ऑनलाइन हाजिरी न देने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दमखोदा ब्लाॅक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रेमसुख गंगवार ने सिंधौरा, तेज नगर समेत करीब आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण कर ऑनलाइन हाजिरी देने के लिए कहा, लेकिन शिक्षकों ने संघ द्वारा किए जा रहे विरोध का हवाला देते हुए इससे दरकिनार कर लिया है। इस बीच ब्लाॅक में ऑनलाइन हाजिरी शुक्रवार को भी शून्य दर्ज की गई है।
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
इधर, ऑनलाइन हाजिरी के लिए जारी आदेश के विरोध में शिक्षकों ने शुक्रवार को भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री और ब्लाॅक दमखोदा के मंत्री तपन सिंह मौर्य और ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज गंगवार ने बताया कि शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है, मगर शिक्षक डरे नहीं संघ उनके साथ है। मांगे पूरी होने तक ऑनलाइन हाजिरी नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें