फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स के चलते आज बंद रहेंगे निजी स्कूल

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
school girl
विज्ञापन
उर्स-ए-आला हजरत के कुल की वजह से शहर के सारे सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों ने शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है। कुल के आसपास के बाकी स्कूलों ने भी बच्चों से स्कूल न आने को मौखिक तौर पर कह दिया है। जीआईसी में भी बच्चों से स्कूल न आने को कहा गया है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की सहमति के बाद बिशप कॉनराड, हार्टमैन, जीआरएम, बीबीएल समेत शहर के सभी सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों ने शनिवार की छुट्टी रखने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोरा ने बताया कि कल शहर का कोई भी सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल नहीं खुलेगा। जीआईसी प्रिंसिपल रामपाल सिंह का कहना है कि स्कूल में बच्चों से आने को मना कर दिया गया है लेकिन सारे शिक्षक आएंगे। मनोहर भूषण इंटर कालेज में भी अवकाश रहेगा। हार्टमैन कालेज के प्रिंसिपल डॉ. हरमन मिंज ने कहा कि शहर में जाम लग सकता है इसलिए छुट्टी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें