Or the king or the king of the old town echoes with Sadaon
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
आला हजरत के उर्स की धूम पूरे बरेली में हैं। हर तरफ ...या रजा, ...या रजा की सदाएं गूंजती सुनाई देती रहीं। जिस तरफ देखो आला हजरत के दीवाने चादरों का जुलूस लिए दरगाह शरीफ पर पहुंचते रहे। इन सैकड़ों चादरों के जुलूस के बीच तुर्की के राष्ट्रपति तय्यब अर्दगान, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत की ओर से चादर पेश की गई।
इसमें तुर्की स्तांबूल से हकीकत बुक एबी पब्लिकेशन लिमिटेड के निदेशक शेख तूरबा नाजी राष्ट्रपति की ओर से चादर और संदेश लेकर पहुंचे। यह संदेश दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां को सौंपा मुबारकबाद दी। मुफ्ती सलीम नूरी ने उन्हें दरगाह पर चादर पेश कराई।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सचिव विधायक शकील अहमद व राष्ट्रीय सचिव विधायक संजय कपूर, अल्प संख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, हफीजुर्रहमान व यूसुफ कुरैशी ने यहां पहुंच कर दरगाह पर चादर पेश की। इसके बाद सुब्हानी मियां से मिल कर अपने नेताओं का संदेश दिया। उनके साथ जिलाध्यक्ष राम देव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, इलाहाबाद बैंक के निदेशक अजय शुक्ला, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद खां, नत्थू लाल मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, अनुज गंगवार, दिनेश दद्दा, प्रभात गिरी उमेश आर्या, केके शर्मा आदि रहे।
इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश की ओर से हल्द्वानी मंडी समिति के चेयरमैन सुमित हृदयेश चादर लेकर पहुंचे थे। वह मथुरापुर स्थित इस्लामिक सेंटर पहुंचे और सलमान मियां को चादर सौंपी। साथ ही शहर काजी मौलाना असजद मियां से मिले। सलमान मियां ने बाद में दरगाह आकर चादर को मजार पर पेश किया। उनके साथ नासिर कुरैशी भी थे।