फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पतालों को दिमागी बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंपल की जांच के लिए आईडीएसपी इंचार्ज को देनी होगी सूचना
विज्ञापन


बरेली। पशुपालन विभाग की ओर से भेजे गए सूअरों के सैंपल और दमखोदा के इस्लामनगर निवासी बच्चे में दिमागी बुखार (जेई) की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। निजी अस्पतालों को भर्ती संदिग्ध मरीज के सैंपल की एहतियातन जेई की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देश में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सैंपल की जांच निजी लैब के बजाय स्वास्थ्य विभाग से निशुल्क कराने के लिए कहा है। इसके लिए संदिग्ध मरीज की सूचना आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास को देनी होगी। वह अस्पताल पहुंचकर सैंपल लेंगे। उसे जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजेंगे। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर मरीज के निवास क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। निजी लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर भी बीमारी की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई जांच के आधार पर ही की जाएगी। किसी अन्य माध्यम से किसी अस्पताल में दिमागी बुखार का मरीज मिलने की पुष्टि होने और रिपोर्ट छिपाने की जानकारी पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निजी लैब संचालकों को भी किसी सैंपल की रिपोर्ट जेई पॉजिटिव मिलने पर आईडीएसपी को सूचना देने के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

चपेट में आए बच्चे के निवास क्षेत्र में कराई कई फॉगिंग
साढ़े तीन वर्षीय अल्तमश के जेई की चपेट में आने और सूअरों के भी संक्रमित मिलने पर इस्लामनगर और उधरा समेत आसपास के गांवों में पंचायती राज विभाग ने फॉगिंग और छिड़काव कराया। बहेड़ी सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक ने बताया कि बच्चा रिछा का निवासी है। संक्रमण के बाद वह बहेड़ी में नानी के घर आया था। यहां भी फॉगिंग करा दी गई है। रिछा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक ने बताया कि रिछा में भी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें