फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस पर प्राचार्य ने नहीं किए दस्तखत, संयोजक ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
Bareilly college
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में रैगिंग की कोशिश के मामले की जांच को झटका
विज्ञापन

टी रैगिंग कमेटी के संयोजक एचवी गौतम बोले-ऐसे काम नहीं कर पाऊंगा
प्राचार्य बोले- जांच कमेटी के संयोजक को ही करना चाहिए दस्तखत

बरेली। बरेली कॉलेज में रैगिंग की कोशिश की घटना की जांच कर रही एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जांच को लेकर संबंधित शिक्षक व छात्रों के बयान के लिए जो नोटिस भेजे जाने थे, उस पर किसके हस्ताक्षर होने हैं इसको लेकर प्राचार्य और संयोजक के बीच विवाद खड़ा हो गया। दोनों में से कोई भी नोटिस पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं था। प्राचार्य का कहना है कि इस मामले की जांच कमेटी कर रही है तो नोटिस पर दस्तखत संयोजक को ही करना चाहिए। संयोजक ने यह कहते हुए मना कर दिया कि प्राचार्य को ही हस्ताक्षर करने चाहिए ताकि जांच मामले की गंभीरता बनी रहे।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की कक्षा में द्वितीय सेमेस्टर के कुछ सीनियर छात्र घुस आए थे। जूनियर छात्रों का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उनकी रैगिंग करने की कोशिश की। इस मामले में छात्रनेता राशिद मेवाती समेत कई छात्रों के नाम सामने आए हैं। कॉलेज प्रशासन ने प्रकरण की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी थी। जांच को तब झटका लगा जब बुधवार को एचवी गौतम ने एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, इस प्रकरण में बयान के लिए विधि विभाग के कई शिक्षक और छात्रों को नोटिस भेजे जाने थे। इसे लेकर प्राचार्य और संयोजक दोनों के बीच हस्ताक्षर करने को लेकर सहमति ही नहीं बन रही थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को भी प्राचार्य और एचवी गौतम के बीच लंबी बहस हुई थी। बुधवार को भी एचवी गौतम इस मामले को लेकर प्राचार्य से मिले लेकिन बात न बनने पर उन्होंने त्यागपत्र सौंप दिया। अब इस मामले में नया विवाद खड़ा होने से जांच प्रभावित हो सकती है।

दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी

एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक एचवी गौतम के इस्तीफा देने के बाद प्राचार्य ने दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष पीके गुप्ता को इस पद की जिम्मेदारी दी है। अब उनके नेतृत्व मेें ही इस प्रकरण की जांच पूरी की जाएगी।

यह मामला गंभीर है। मैंने एचवी गौतम से कहा था कि संयोजक होने के नाते उन्हें ही शिक्षक व छात्रों को नोटिस देने के लिए अपने हस्ताक्षर करने चाहिए थे लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। अब नए संयोजक को जिम्मेदारी दी गई है। -डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

मैंने सभी नोटिस तैयार कर लिए थे। नोटिस पर प्राचार्य से दस्तखत करने को कहा गया था लेकिन वह इस पर सहमत नहीं हुए। इसलिए मैंने संयोजक पद से त्यागपत्र दे दिया है। -एचवी गौतम, पूर्व संयोजक, एंटी रैगिंग कमेटी, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें