फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानाचार्या चमन जहां को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी करेंगे सम्मानित

Wed, 27 Aug 2025 03:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शिक्षक दिवस पर बरेली के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या चमन जहां को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज के सुधार और पुनरोत्थान कराने पर इस पुरस्कार के लिए उनका चयन हुआ है। 
विज्ञापन
प्रधानाचार्य चमन जहां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या चमन जहां का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2024 के लिए हुआ है। इसके लिए चयनित हुए शिक्षकों की सूची मंगलवार को जारी की गई। यह पुरस्कार शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इस पुरस्कार के लिए प्रधानाचार्या चमन जहां का चयन कॉलेज के सुधार और पुनरोत्थान के लिए हुआ है। इसमें खास उपलब्धि सामुदायिक सहयोग से विद्यालय के जर्जर होते भवन को दो करोड़ रुपये की लागत से नव निर्माण कराना है। इसके अलावा विद्यालय निधि से 25 लाख रुपये की लागत से भौतिक, रासायनिक, जीव विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण कराया। एक एकेडमी के सहयोग से 40 कंप्यूटर युक्त डिजिटल लैब की स्थापना कराई। 

प्रधानाचार्या चमन ने कहा कि उन्होंने स्कूल के लिए जो कुछ भी काम किया, वह उनका फर्ज था। जिस विद्यालय की रोशनी ली और इस मकाम तक पहुंची, उसका कर्ज उतारने की कोशिश की है। इसमें कॉलेज के प्रबंधन सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साल 1988 में पीटीए टीचर के तौर पर हुई थीं नियुक्त 
चमन जहां ने बताया कि उनकी आयु नौ साल थी जब उन्होंने कक्षा छह में प्रवेश लिया था। इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई मुकम्मल करने के बाद इसी कॉलेज में 1988 में पीटीए टीचर के तौर पर आईं थीं। 1992 में एलटी ग्रेड में शिक्षिका के तौर पर ज्वाइन कीं। 2004 में प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति हुई और 2010 में प्रधानाचार्या के पद पर नियुक्ति हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें