बरेली। ग्राम पंचायत नगरिया कला की प्रधान नाजमा और सचिव राहुल राना ने सांठगांठ कर सरकारी धनराशि का गबन कर लिया। डीएम के आदेश पर दो सदस्यीय टीम ने जांच की तो 30,937 रुपये के गबन की पुष्टि हुई।
डीएम ने नोटिस जारी कर दोनों से 15 दिनों में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगरिया कला में प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में गांव में दो जगहों पर खड़ंजा और साइड दीवार का निर्माण कराया था। गांव में नाला और चहारदीवारी का निर्माण भी कराया गया। 11 फरवरी 2025 को शिकायत होने पर जांच कराई गई।
प्रथम दृष्टया आरोप सही साबित होने पर डीएम ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को विस्तृत जांच के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसके मुताबिक, प्रधान नाजमा और सचिव राहुल राना की ओर से निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर 30, 937 रुपये का गबन किया है। संवाद