फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगा था कमीशन

Wed, 10 Sep 2025 09:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया। प्रधानाध्यापिका ने ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने स्कूल में निर्माण कार्य कराया था।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार दोपहर बिथरी चैनपुर ब्लॉक के गांव म्यूडीखुर्द स्थित प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने यह रिश्वत प्राथमिक विद्यालय में कराये गए निर्माण कार्यों के बिल पास करने के बदले ठेकेदार से बतौर कमीशन के रूप में मांगी थी। आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर के पास स्थित मोहल्ला चंद्रगुप्तपुरम निवासी सरिता वर्मा की तैनाती बतौर प्रधानाध्यापिका बिथरी चैनपुर ब्लॉक व थाना भुता के गांव म्यूडी खुर्द प्राथमिक स्कूल में है। प्राथमिक स्कूल में अतिरिक्त कक्षा कक्षों के साथ कई अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास स्थित राजानगर निवासी ठेकेदार राजकुमार ने यह निर्माण कार्य कराये थे। 

विज्ञापन

ठेकेदार ने एंटी करप्शन से की थी शिकायत 
एंटी करप्शन के ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि ठेकेदार के निर्माण संबंधी बिल पास करने के बदले सरिता वर्मा ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इस बारे में सूचना एंटी करप्शन को दी। इसके बाद सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूरा कर टीम ने प्रधानाध्यापिका को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना पर काम शुरू कर दिया।

सरिता वर्मा ने बुधवार को ठेकेदार राजकुमार को 50 हजार रुपये लेकर विद्यालय बुलाया। इस पर ठेकेदार 12 बजे विद्यालय पहुंच गया। दोपहर 12:15 बजे उसने प्रधानाध्यापिका को रिश्वत के 50 हजार रुपये दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने उसको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। आरोपी प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कोतवाली बरेली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें