फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्राइमरी स्कूल के रसोइया की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, अवैध संबंध में वारदात का शक

Sun, 28 Jan 2024 12:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नगरिया देहात जब्ती गांव में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। युवक अपने चचेरे बहनोई के घर रह रहा था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नगरिया देहात जब्ती गांव में प्राथमिक स्कूल के रसोइया 45 वर्षीय महिपाल सिंह की हत्या कर दी गई। शनिवार रात किसी ने ईंट से रसोइया का सिर कूचकर वारदात को अंजाम दिया। महिपाल का शव उसकी चचेरी बहन के घर के सामने पड़ा मिला। 

विज्ञापन


महिपाल मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाने के मगनपुर के निवासी थे। 20 साल से वह अपने चचेरे बहनोई राम सिंह के यहां रह रहे थे। करीब 10 साल से वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं। 

घटना की वजह अवैध संबंध माने जा रहे हैं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें