फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोगेंद्र हत्याकांड में पुजारी और रिश्तेदारों से की पूछताछ, करीबी ही पुलिस के रडार पर

Tue, 24 Feb 2026 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को हुई जोगेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को परिवार के करीबी की भूमिका संदेह है। उस एंगल पर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
जोगेंद्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सिपाही के बहनोई सब्जी विक्रेता जोगेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस की जांच का केंद्र करीबी शख्स ही बना हुआ है। पत्नी के बदलते बयान और घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत के आधार पर खुलासे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। एसओजी टीम भी जांच में जुटी है। जल्द ही खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना में शनिवार रात हुई जोगेंद्र की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के बाद पत्नी अनीता के बयान लिए तो उन्होंने बताया कि पति ने बदमाशों से उलझने के दौरान एक बदमाश को पहचानने का दावा किया था। इससे पहले कि वह उसका नाम बता पाते, उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद बदमाश घर में घुसकर थैला उठा ले गए। थैले में 68 हजार रुपये रखे थे। पुलिस इस लाइन पर काम कर रही थी, इस बीच सोमवार को अनीता ने इस तरह का बयान न देने की बात कही।

करीबी शख्स की भूमिका संदिग्ध 
परिवार ने बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने घर में हवन व पूजा कराई थी। पुलिस ने बदायूं जिले के कुंवरगांव इलाके के गांव गरगइया से उस पुजारी को भी बुलाकर पूछताछ की। परिवार के एक करीबी शख्स की भूमिका को लेकर पुलिस को संदेह है। कॉल डिटेल के रिकॉर्ड से भी उसकी भूमिका संदिग्ध बनती जा रही है। एसओजी कुछ बिंदु जुटा रही है, इनके आधार पर कहानी आगे बढ़ी तो खुलासा जल्द हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें