फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-टनकपुर के बीच चार जोड़ी ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी

Fri, 12 Jan 2018 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला से टनकपुर के बीच ब्राडगेज लाइन का काम पूरा होने के बाद पीलीभीत से मझोला पकड़िया के बीच दौड़ रहीं तीन जोड़ी यात्री ट्रेनों को ही टनकपुर तक चलाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे बोर्ड से तीन जोड़ी ट्रेनों के रूट का विस्तार और एक जोड़ी नई ट्रेन चलाने के संकेत मिले है। नई ट्रेन को पीलीभीत स्टेशन से टनकपुर के बीच चलाया जाना है। जनवरी के आखिरी पखवाड़े में ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मीटर गेज लाइन पर चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाता था। अब ब्राडगेज लाइन होने के बाद भी चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन करने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेनों के संचालन के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बता दें कि लंबे इंतजार के बाद 29 और 30 दिसंबर 2017 को सीआरएस निरीक्षण पूरा हुआ था। सीआरएस ने रिपोर्ट में जिन खामियों का जिक्र किया उन्हें भी ठीक किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें