फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-आगरा, रोजा-दिल्ली के बीच इंटरसिटी, जयपुर के लिए वंदे भारत चलाने की तैयारी

Mon, 22 Jun 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यह साल खत्म होने से पहले बरेली के लोगों को दो नई इंटरसिटी एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। यह गाड़ियां बरेली बरेली-आगरा और रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी है। पिछले महीनों बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बरेली के स्थान पर कासगंज शिफ्ट किए जाने के बाद नए सिरे से कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

बरेली से मथुरा, आगरा के लिए कोई नियमित ट्रेन नहीं है। इस रूट पर काफी समय से नियमित ट्रेन की मांग की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल बरेली, मथुरा, आगरा, जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद में भी है। इसके लिए रूट सर्वे भी किया जा चुका है।
बरेली-आगरा और बरेली-दिल्ली की दूरी में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों ही रूटों पर सवारियों का भी दबाव रहता है। ऐसे में नियमित इंटरसिटी पर भी विचार किया जा रहा है। दूसरी ओर रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच भी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए नियमित मेमू ट्रेनों को चलाने के प्रस्ताव पर काफी समय से काम चल रहा है। फिलहाल जिन मेमू और डेमू गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है उनकी औसत रफ्तार कम है और वह पैसेंजर गाड़ी की श्रेणी में संचालित की जा रही हैं। आने वाले समय में डेमू और मेमू को भी एक्सप्रेस की तर्ज पर संचालित किया जाएगा।

वर्जन :
कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू करने पर काम चल रहा है। रेल लाइनों की औसत रफ्तार भी बढ़ी है। आने वाले दिनों में डेमू और मेमू की औसत गति भी बढ़ाई जाएगी। आगरा और दिल्ली के लिए नियमित इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का भी प्रस्ताव है। - मनोज कुमार, एडीआरएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें