फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेयजल समस्या से निपटने के लिए तैयारी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गर्मी में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए विभाग ने कोई तैयारी नहीं की। हाफिजगंज कस्बा सहित कई गांवों में करोड़ों की लागत से बनी टंकी और बिछी पाइप लाइन शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चार वर्षों से कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिसको ठीक नहीं कराया जा सका है। पाइप लाइन बिछाने के एक वर्ष बाद भी पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। इससे 25 हजार से अधिक लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, कुछेक जगहों पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर हैंडपंप ठीक कराया है।
गांव काशी धरमपुर के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं। सरकार द्वारा लगाए गए हैंडपंप 90% खराब पड़े हैं। सरकार द्वारा पेयजल के लिए बिछाई गई पाइपलाइन और टंकियों से पानी की आपूर्ति नहीं शुरू की जा सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यही हालत कस्बे व आसपास के कुछ गांवों का भी है। संवाद
विज्ञापन

इन गांवों में हैंडपंप खराब

ब्लॉक नवाबगंज के गांव काशी धरमपुर के शिव मंदिर पर लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। पानी की व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने चंदा करके हैंडपंप ठीक कराया है। जाटव बस्ती में लगा नल तीन वर्षों से खराब पड़े हैं। हरपाल सिंह के दरवाजे पर लगा नल चार वर्षों से खराब है। काशीपुर में तीन नल कई वर्षों से खराब पड़े हैं।

दूषित जल पीने को मजबूर हैं लोग

सरकार की तरफ से लगी टंकियों में बूंद भर पानी नहीं आ रहा है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेज कर समस्या से अवगत कराया है। वहीं, हाफिजगंज में डाली गई पाइप लाइन व पांच करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनी टंकी सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। कस्बे के मुस्ताक अंसारी, यूनिस अल्वी, शराफत हुसैन, मोहित मिश्रा, विचित्र शंखधार ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के एक वर्ष बाद भी पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
पेयजल की आपूर्ति जल्द कराई जाएगी : ब्लाॅक प्रमुख

गांव कांशी धरमपुर के प्रधान राजपाल ने बताया कि खराब पड़े नल के लिए कोई धनराशि नहीं मिली है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष गंगवार ने बताया कि टंकी व पानी का पाइप लाइन बिछने के बाद नल लगाने का प्रावधान नहीं है। खराब पड़े हैंडपंपों और पाइपलाइन से पेयजल की आपूर्ति जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें