फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बारिश के बाद बीमारियों से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दिए निर्देश

Sun, 27 Sep 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में बारिश के बाद संभावित बीमारियों से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने बैठक में अफसरों को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश दिए कि पानी निकलने के बाद संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। मरीजों को समय से पूरा इलाज उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों को अपने कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाली एएनएम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

आभा आईडी में पीछे, सुधारने के निर्देश
डीएम ने पीएम जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकरण और भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। आशाओं के भुगतान में पीछे चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए। आभा आईडी की प्रगति की समीक्षा में जिले के पीछे रहने पर इसे सुधारने और अधिक से अधिक लोगों की आईडी बनाने पर जोर दिया गया। ई-संजीवनी की प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

दस्तक अभियान में टीबी मरीजों की पहचान पर जोर
डीएम ने दस्तक अभियान के दौरान अधिक से अधिक टीबी मरीजों को चिन्हित कर उनका शत-प्रतिशत उपचार सुनिश्चित करने को कहा। आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की लगातार निगरानी कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह समेत सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें