फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन इज्जतनगर होते हुए करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन जल्द ही इज्जतनगर होते हुए किया जाएगा। इस संबंध में मंडल मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। इसे जल्द स्वीकृति मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार जाने-आने वाली ट्रेनों में कई बार कन्फर्म सीट नहीं मिलती। दूसरी ओर पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस में सीटें खाली रह जाती हैं। 15010-09 पीलीभीत गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन पीलीभीत से पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर होते हुए गोरखपुर तक किया जाता है। इस ट्रेन को इज्जतनगर तक विस्तार देने का प्रस्ताव है। इससे बरेली होते हुए पूर्वांचल की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कुछ कम होगा और इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें