फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वागत द्वारों का लोकार्पण सीएम से कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिव को समर्पित शहर के स्वागत द्वारों का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। इससे शहर को नई पहचान मिलेगी। इसके लिए 27 मार्च को मुख्यमंत्री आ सकते हैं।
विज्ञापन

बीडीए की ओर से रामपुर रोड पर महंत अवैद्यनाथ द्वार, शाहजहांपुर रोड पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के निकट अलखनाथ द्वार और बदायूं रोड पर तपेश्वनाथ-मढ़ीनाथ द्वार का निर्माण अंतिम दौर में है। बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल वर्क पूरा हो गया है। अब फिनिशिंग का काम होना है।
कई और विकास कार्यों का हो सकता है शिलान्यास
विकास कार्यों से जुड़े सभी विभाग पूर्ण हो रहे कार्यों के लोकार्पण की तैयारी में लग गए हैं। बदायूं जिले में रानेट पुल के लिए हाल में ही 16 करोड़ की मंजूरी के साथ आठ करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसका भी शिलान्यास कराया जा सकता है। इस बारे में सेतु निगम ने प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण विभाग आंवला में आरिल नदी के सेतु का लोकार्पण करवा सकता है। अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सूची बनाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें