फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन से पहले डीएम ने मातहतों को लगाई फटकार

विज्ञापन
Preparations for the reception of CM intensified, DM reached Shringverpur Dham - फोटो : NAWABGANJ
विज्ञापन
श्रृंग्वेरपुर। श्रृंगवेरपुरधाम में सीएम के आगमन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने गंगा घाट, गंगा आरती मंच, संपर्क मार्ग, हेलीपैड स्थल आदि का मुआयना किया। घाट की सीढ़ियां टेढ़ी, मेढ़ी पाए जाने पर उसे तत्काल दुरूस्त किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एक जनवरी को बलिया से गंगा यात्रा प्रस्तावित है, जो तीन को श्रृंग्वेरपुर धाम पहुंचेेगी। गंगा यात्रा के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्रृंग्वेरपुर आने की उम्मीद है। वह रात्रि प्रवास भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी तेज कर दी गई है।विभिन्न विभागाें के अधिकारी और कर्मचारी डेरा डाले हुए हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, सीडीओ प्रेम रंजन सिंह ने अफसरों संग तैयारियों का जायजा लिया। अफसरों का साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष नजर रही। डीएम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रात्रि प्रवास एवं हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें