फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सावन को लेकर तैयारी शुरू, पुलिस बनाएगी कांवड़ सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी ने थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ियों के जत्थों, उनके वाहनों और मार्गों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही कांवड़ सेल का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सावन में बरेली समेत आसपास के जिलों के शिव भक्त गंगा तट से जल लाकर शिवालयों में महादेव का अभिषेक करते हैं। बीते वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो चुका है। इसके मद्देनजर पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी अनुराग आर्य ने थानेदारों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों के 10-10 सभ्रांत लोगों को जोड़कर उनसे सूचनाएं एकत्र करें। यात्रा के दौरान फर्जी सूचनाओं और अफवाहों को रोकने के लिए थानों पर डिजिटल वालेंटियर्स की टीमें सक्रिय रहेंगी।
यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश भी दिए। शिव मंदिरों के प्रबंधकों और पुजारियों के साथ बैठक कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात भी कही। एसएसपी ने संवेदनशील इलाकों में पहले से सतर्कता बरतने और खुराफातियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें