फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पारंपरिक गंगा स्नान मेलास्थल पर तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गोरा लोकनाथपुर रामगंगाघाट पर पारंपरिक गंगा स्नान मेला आयोजित होगा। इस एतिहासिक मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरेली, रामपुर और उत्तराखंड समेत आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग ने विशेष प्रयास किए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिया के पास कटी सड़क को ठीक कर दिया गया है। मेला अध्यक्ष बाबूराम कश्यप ने बताया कि भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए गोरा लोकनाथपुर और बहरोली के बीच बड़े वाहन खड़े किए जाएंगे। वहां से श्रद्धालुओं को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर रामगंगा घाट तक पहुंचना होगा। बाइक सवार श्रद्धालुओं के लिए गोरा और रामगंगा घाट के बीच बाइक स्टैंड की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के पेयजल की सुविधा के लिए आठ हैंडपंप लगाए गए हैं, साथ ही खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया है। नदी किनारे सुरक्षा की दृष्टि से बल्लियां लगाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन

रश्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें