फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी.. कड़ी सुरक्षा के बीच होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
पहले दिन महिला अस्पताल में लगेंगे टीके। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में कहीं खामी न हो, पुलिस और प्रशासन रहेगा सक्रिय
विज्ञापन

देर शाम तक सभी आठ केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने भेजी वैक्सीन

बरेली। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पिछले दिनों हुई ड्राई रन के बाद अब शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आठ केंद्रों पर आठ सौ स्वास्थ्यकर्मियों को लगने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की निर्धारित डोज केंद्रों पर शुक्रवार को देर शाम तक पहुंचा दी गई है। शनिवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य होगा।
विज्ञापन

पांच और 11 जनवरी को ड्राई रन वैक्सीनेशन की मॉकड्रिल हुई थी। मॉकड्रिल में कई निजी अस्पतालों की ओर से सहयोग न मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई थी। साथ ही तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए थे। उधर, आईएमए ने भी वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर स्वेच्छा से अस्पताल की जरूरत समेत मानव संसाधन का उपयोग करने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से सहयोग का आश्वासन दिया है। किसी भी स्तर पर खामी नहीं होने का दावा भी किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी और अस्पतालों के दावों की शनिवार को होने वाले वैकसीनेशन के दौरान परख भी हो जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि पहले चरण के लिए पूर्व में 15 केंद्र निर्धारित थे मगर को-विन एप सर्वर डाउन होने की वजह से शासन ने सिर्फ आठ केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन किए जाने के निर्देश दिए हैं। नए निर्देश के तहत व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल के नोडल अफसर को किसी भी समस्या को तत्काल निस्तारित कराने के लिए कहा गया है।

छह प्वाइंट पर छह लोग रहेंगे मौजूद

डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर वैक्सीनेशन के दौरान छह चयनित प्वॉइंट पर छह स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सिक्योरिटी गार्ड, वैक्सीनेशन ऑफिसर, जांचकर्ता, वैक्सीनेटर समेत दो सपोर्टिंग स्टाफ और एक एडिशनल वैक्सीनेटर को तैनात किया गया है। सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है इसलिए किसी तरह की दिक्कत नहीं होने की पूरी उम्मीद है। बताया कि वैक्सीनेशन के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की निर्धारित डोज सभी आठ केंद्रों पर शुक्रवार की देर शाम तक भेजी जा चुकी है। प्रत्येक केंद्र पर बने कोल्ड चेन में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

तीन दिन में 28 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी कोविशील्ड वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया की शनिवार को होने वाले टीकाकरण के बाद 55 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम होगा। इसमें 32 निजी अस्पताल, पांच निजी मेडिकल कॉलेज, 18 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। पहले चरण को तीन दिन में पूरा किया जाएगा। करीब 28 हजार सरकारी एवं निजी स्वास्थ्यक र्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में नगर निगम, पुलिस अन्य फोर्स समेत प्रशासनिक अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण में 50 साल के ऊपर के बुजुर्ग और डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाया जाने का शेड्यूल प्रस्तावित है।

ऑब्जर्वेशन रूम पर अफसरों की नजर

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सभी केंद्र संचालकों को अस्पताल में निर्धारित समय से सारी व्यवस्था करने को कहा है। उन्हें वैक्सीनेशन के बाद ऑब्जर्वेशन रूम के लिए सक्रिय रहने को कहा है। ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर मौजूद रहने, एड्रिनिल की खुराक और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कराने, महिलाओं के वैक्सीनेशन के दौरान पर्दे की व्यवस्था रखने, रजिस्ट्रेशन का मिलान होने पर व्यक्ति को कमरों तक पहुंचाने के लिए एक अन्य गार्ड की तैनाती करने, तबियत बिगड़ने पर तत्काल उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें