बरेली। वन महोत्सव के दौरान वर्ष 2025 में पौधरोपण के लिए वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भी जिले को 42 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व, ग्राम्य विकास और विकास विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर खाली जमीन के संबंध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर ने 10 हेक्टेयर जमीन पौधारोपण के लिए चिह्नित कर ली है। इसी तरह नवाबगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, मीरगंज, आंवला में भी एसडीएम से संपर्क कर जमीन की जानकारी प्राप्त कर लें। बैठक में एसडीओ आंवला अपूर्वा पांडेय, रेंजर वैभव चौधरी, केके मिश्रा, शीशपाल सिंह, ऋषि ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद