फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना नक्शा संशोधन कराए तालाब के सुंदरीकरण की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर में नेशनल हाईवे पर स्थित नगर पालिका का खजुआ तालाब है, जिसका नक्शा संशोधन कराए बिना ही नगर पालिका ने उसके सुंदरीकरण के लिए टेंडर पास कर दिया। इस रवैये पर लोगों ने नगर पालिका के कार्यप्रणालियों पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इसके लिए तहसील प्रशासन कई बार नगर पालिका को तालाब के नक्शा संशोधन करने के लिए कह चुका है, लेकिन जिम्मेदार टाल-मटोल कर रहे हैं, जिससे कुछ तालाब के कुछ जमीनों पर भूमाफिया कब्जा करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित नगर पालिका का सरकारी तालाब खजुआ तालाब के नाम से जाना जाता है। यह तालाब लगभग सवा तेरह बीघा खतौनी में है। वहीं, तहसील प्रशासन के पास इस तालाब का जो नक्शा है, उसमें तालाब की कम आकृति है। नक्शे में लगभग 11 बीघा तालाब की आकृति है। खतौनी और नक्शे के मिलान से सवार दो बीघा तालाब का रकबा कम है।

हाईवे से तालाब के लगे होने के कारण इस पर भूमाफियाओं की नजर बनी हुई है। नगर पालिका ने इस तालाब का सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव पास किया और उसका ठेका भी दे दिया। लगभग 36 लाख रुपये की लागत से इसका सुंदरीकरण कराने का टेंडर हुआ। काम शुरू करने के लिए नगर पालिका ने तहसील प्रशासन को तालाब की पैमाइश करा कर चौहद्दी कायम कराने के लिए पत्र लिखा। राजस्व टीम ने तालाब की पैमाइश की तो पता चला कि तालाब नक्शे में सवा दो बीघा कम है।
विज्ञापन




तहसील प्रशासन ने पैमाइश कर नगर पालिका को नक्शा संशोधन कराकर तालाब का पूरा रकबा करा कर पूरी सरकारी संपत्ति को अंडर में लेकर सुंदरीकरण कराने की हिदायत दी। तहसील प्रशासन के कई बार कहने के बाद भी नगर पालिका ने नक्शा संशोधन के लिए नहीं भेजा और तालाब के सुंदरीकरण के कार्य शुरू करने की तैयारी कर दी।

सोमवार को हुआ था विवाद



नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण का लगभग छह माह पहले टेंडर हुआ था। अब तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को सुंदरीकरण का कार्य कराने के दौरान तालाब की जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी हुआ है। संवाद
विज्ञापन


तालाब का रकबा छोड़कर सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद जांच करा कर मामले में नगर पालिका को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।



निधि डोंडवाल, एसडीएम, फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें