फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मशीनें खराब होने पर गर्भवतियों को मिलेगा ई-वाउचर, निजी केंद्रों पर भी करा सकेंगी निशुल्क जांच

Mon, 20 Feb 2023 07:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जल्द ही सरकार गर्भवतियों को सौगात देने जा रही है। वे प्रदेश में कहीं भी निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच करा सकेंगी। इसके लिए पहले सीएचसी पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कहीं भी कोई जांच मशीन खराब होगी तो उसकी जानकारी अब एप पर मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही एप लांच कर दिया जाएगा। बरेली में रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एक एप तैयार किया है, जिसे जल्द ही लांच किया जाएगा। प्रदेश में कहीं भी कोई जांच मशीन खराब होगी तो संबंधित चिकित्सक उसका फोटो और डिटेल एप पर डाल देंगे। आम आदमी भी एप पर खराब मशीनों की जानकारी अपडेट कर सकेंगे। उसकी मरम्मत के लिए टेक्नीशियन 24 घंटे के अंदर वहां पहुंच जाएगा। इसके अलावा किस अस्पताल में कौन सी मशीन खराब है, एप के जरिये कोई भी इसे देख सकेगा।

विज्ञापन

एप का हो रहा ट्रायल

उन्होंने बताया कि एप अभी ट्रायल में है, इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही सरकार गर्भवतियों को सौगात देने जा रही है। वे प्रदेश में कहीं भी निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच करा सकेंगी। इसके लिए पहले सीएचसी पर पंजीकरण कराना होगा। किसी कारणवश वहां अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचें नहीं हो पा रही हैं तो उन्हें निजी जांच केंद्रों पर भेजा जाएगा। जांच का खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए आसपास मौजूद निजी केंद्रों को सीएचसी से संबद्ध किया जा रहा है।

जांच के लिए सीएचसी प्रभारी महिलाओं को ई-वाउचर देंगे। मोबाइल पर मिलने वाले इस वाउचर को दिखाकर निजी जांच केंद्रों पर जांच होगी और सीएचसी संबंधित केंद्र को भुगतान करेगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि अभी कुछ जगहों पर इसे ट्रायल के तौर पर लागू किया गया है। जल्द ही यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें