फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, घर में मिला शव; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 27 May 2026 11:31 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के गांव चौबारी में विवाहिता वंदिता का शव बुधवार को घर में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी में संदिग्ध हालात में विवाहिता वंदिता की मौत हो गई। पिता ने बेटी के ससुराल वालों और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। वंदिना गर्भवती थी। एक साल पहले ही वंदिता ने प्रेम विवाह किया था। कैंट थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मिलक मझारा निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वंदिता का प्रेम विवाह करीब एक साल पहले चौबारी निवासी आकाश से हुआ था। कृष्णपाल का आरोप है कि ससुराल वाले वंदिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। 

यह भी पढ़ें- UP: रात में प्रेमी से संग ये काम कर रही थी बेटी, परिवार ने मारा; युवती के हाथ पर लिखे इस शब्द से उलझी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सवा तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी गर्भवती बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आकाश, जगदीश, रूपदेई, विजय, उमेश और सचिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें