फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई है। इधर, महिला के मायके वालों ने इलाज नहीं कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर डभौरा में संदिग्ध हालात में 35 वर्षीय गर्भवती पिंकी की मौत की सूचना पर मायके से ग्राम खकूमा निवासी उसके पिता राम भरोसे व अन्य परिजन पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। उनका आरोप है कि विवाहिता नौ महीने की गर्भवती थी। पति नरेश इलाज व प्रसव कराने को उनकी पुत्री को अस्पताल नहीं ले गया। लापरवाही से उसकी मौत हुई है। तभी राम भरोसे ने थाना भुता पहुंचकर पति नरेश पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।
आठ वर्ष पहले हुई थी शादी
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ आशुतोष शिवम और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पिंकी का एक चार वर्षीय बेटा भी है। पिता राम भरोसे ने बताया कि पुत्री की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें