फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती नहीं कर सकती है हज के लिए आवेदन, 3 साल के आवेदकों को रिजर्व कैटेगरी से अब नहीं मिलेगा लाभ

Sat, 15 Dec 2018 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
हज यात्री - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जो महिलाएं गर्भवती हैं वह हज के लिए आवेदन न करें। उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं तीन साल के आवेदकों को रिजर्व कैटेगरी से मिलने वाला लाभ अब नहीं मिलेगा। इसे इस साल खत्म कर दिया गया है। 

विज्ञापन


हज यात्रा की गाइड लाइन में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा है कि जो महिलाएं गर्भवती हैं वह महिलाएं हज यात्रा के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं। उनको हज यात्रा की इजाजत नहीं होगी। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि जो आजमीन हज यात्रा के लिए पिछले तीन सालों से आवेदन करते आ रहे हैं उनको रिजर्व कैटेगरी का लाभ पहले मिल जाता था, परंतु इस बार से इस व्यवस्था का खत्म कर दिया गया है। अब इन आजमीन को भी नए सिरे से आवेदन करना होगा और कुरांदाजी (लाटरी) में नाम आने पर ही हज पर जा सकेंगे। 

समिति के प्रभारी मीडिया प्रभारी हाजी साकिब रजा खां ने कहा है कि कोई भी हज यात्री किसी भी जानकारी के लिए समिति के रोडवेज के सामने स्थित कार्यालय पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें