फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवती गाय को भाला मारकर मार डाला, मेनका के हस्तक्षेप पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अडूपुरा में एक व्यक्ति ने गर्भवती गाय को भाला मार दिया। इससे गाय गंभीर घायल हो गई। 10 फरवरी को गाय की मौत हो गई। पीपल्स फॉर एनिमल के धीरज पाठक ने इस संबंध में शिकायत पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से की। मेनका गांधी ने स्थानीय अधिकारियों से बात की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
अडुपुरा निवासी लक्ष्मण यादव ने पुलिस के लिए बताया कि चार फरवरी को गांव के ही राजपाल ने छुट्टा घूमने वाली गर्भवती गाय पर भाले से हमला कर दिया था। उन्होंने इसकी जानकारी डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। गाय का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी को घायल गाय की उपचार के दौरान मौत हो गई। गाय के पेट में छह माह का बछड़ा था। पुलिस से शिकायत करने पर राजपाल ने उसके लिए भी जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर इज्जत नगर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें