फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु मांगी

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती सुहागिन
विज्ञापन
नवाबगंज। पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट अमावस्या पर्व पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपना उपवास तोड़ा। नगर व देहात क्षेत्र में जगह-जगह वट वृक्षों के पास सुबह से लेकर दोपहर तक सुहागिन महिलाओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


वट अमावस्या पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं एक दिन पहले से ही उत्साहित थीं। बृहस्पतिवार की सुबह से ही महिलाओं का वट वृक्ष के पास पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी तादाद में महिलाओं ने वट वृक्ष के पास पहुंचकर पूजा अर्चना की। वट अमावस्या पर्व को लेकर बताते है कि इस दिन यमराज से सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों का अभयदान लिया था। वट वृक्ष की जड़ों में ब्रहमा, तने में विष्णु और पत्तियों में शिवजी का वास होता है। सावित्री से प्रेरणा लेकर सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपनी पति की दीर्घायु व खुशहाली के लिए उपवास रखती है। संवाद

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत

मीरगंज। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने गुरुवार को वट सावित्री व्रत रखा और ईश्वर से अखंड सुहाग का आशीर्वाद मांगा।

ज्येष्ठ मास की अमावस्या को यह व्रत रखा जाता है। क्षेत्र में जगह-जगह वट वृक्ष के पास महिलाएं सुबह से पहुंचने लगीं। वट वृक्ष की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद वट वृक्ष के फेरे लेकर लेकर अटल सौभाग्यवती होने की ईश्वर से प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें