फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: टेबल टेनिस में प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा, पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का हुआ समापन

Fri, 12 Sep 2025 07:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई। वहीं, मेजबान बरेली मंडल के खिलाड़ी व्यक्तिगत व युगल मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई। वहीं, मेजबान बरेली मंडल के खिलाड़ी व्यक्तिगत व युगल मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। मंडल का कोई भी खिलाड़ी सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया।

टेबल टेनिस बालक वर्ग के अंडर-14 में प्रयागराज के रुद्र केसरवानी विजेता और प्रयागराज के ही अंश साहू उपविजेता रहे। अंडर-17 में प्रयागराज के आर्यन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आगरा के रितेश कुमार द्वितीय रहे। अंडर-19 वर्ग में आगरा के वैभव पटेल विजेता और प्रयागराज के अवनीश तिवारी उपविजेता रहे।

बालिका वर्ग की अंडर-14 प्रतियोगिता में प्रयागराज की अंशिका गुप्ता ने खिताब जीता। लखनऊ की वैष्णवी वर्मा द्वितीय रहीं। अंडर-17 वर्ग में प्रयागराज की शालिनी देवी विजेता और इशिता रावत उपविजेता रहीं। अंडर-19 वर्ग में प्रयागराज की आर्या त्रिपाठी विजेता और अयोध्या की नेहा सिंह उपविजेता रहीं।

विज्ञापन

बैंडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

बैडमिंटन के अंडर-14 में अभिराज विजेता
बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 एकल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अभिराज गोस्वामी विजेता और अयोध्या के रोहन राज उपविजेता रहे। युगल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के आयुष, वर्चस्व की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सहारनपुर के अवि व हमजा उपविजेता रहे।

अंडर-17 एकल में वाराणसी के देवानंद यादव विजेता और आगरा के अनुकल्प उपविजेता रहे। युगल में प्रयागराज के अभिनव व प्रखर की जोड़ी ने जीत दर्ज की। अंडर-19 एकल में अयोध्या के आयुष ने खिताब जीता। प्रयागराज के अर्जुन उपविजेता रहे। युगल में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के कपिल व रुद्र विजेता और कानपुर के आयुष व नमन उपविजेता रहे।

बालिका वर्ग अंडर-14 एकल में लखनऊ की सारा अली ने पहला स्थान हासिल किया। युगल में अयोध्या की अंशिका व काव्या दुबे विजेता बनीं। अंडर-17 एकल में सहारनपुर की प्रगति गुप्ता, युगल में अयोध्या की कीर्ति व उज्ज्वला की जोड़ी ने खिताब जीता। अंडर-19 एकल में मेरठ की रुद्राक्षी और युगल में गोरखपुर की सिया राय व ट्विंकल ने बाजी मारी।

सीडीओ ने विजेताओं को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि सीडीओ देवयानी ने विजेताओं, उप विजेताओं व तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सरकारी स्कूलों में खेलों के बढ़ते महत्व की सराहना की। कहा कि अब वह खुद भी बैडमिंटन खेलना शुरू करेंगी। सफल आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों को भी प्रशस्तिपत्र दिए गए।

कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, ओम प्रकाश राय, अनिल मेहरोत्रा, डॉ. राजेंद्र गंगवार, डॉ. राम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश यादव और मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने किया।

विज्ञापन

रैकेट के साथ खूब चले नन्हे हाथ
प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में बरेली मंडल की टीम उपविजेता रही। इसमें रैकेट थामे नन्हे हाथों ने जबर्दस्त तेजी दिखाई। नवाबगंज के 12 वर्षीय अरुण ने पहले ही प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शेरगढ़ के 13 वर्षीय शिवम गंगवार ने भी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया।

इससे पहले वह प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। तीन साल पहले रैकेट थामने वाले शेरगढ़ के भद्रक निवासी 12 वर्षीय मुनीष मौर्य ने भी इस प्रतियोगिता में कामयाबी का परचम लहराया। मुनीष ने वर्ष 2024 में आयोजित बेसिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें