'हर मंगल और शनिवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ'
तोगड़िया ने कहा कि भारत में 19 करोड़ लोग भूखे सो जाते हैं। 40 करोड़ मरीज हैं। तोगड़िया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि हर गांव में मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराएं। कहा कि हिंदुओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। इजरायल में यहूदी कम होने के बाद भी फलस्तीन को मात दे रहा है, उससे सीखना चाहिए।
ये दिलाया संकल्प
प्रवीण तोगड़िया ने लोगों को कई संकल्प दिलाए। कहा कि हमारा संकल्प अब तो हिंदू ही आगे, सुरक्षित, समृद्ध और सम्मानजनक हिंदू। सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार, किसानों को फसल के दाम, यही है हमारा राम, यही हमारा काम, कोई हिंदू भूखा नहीं रहेगा। हिंदुओं की दुकानों से सामान खरीदेंगे। भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। देश से बांग्लादेशियों को भगाकर रहेंगे।