फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा शिप्ट करेंगे चनेहटी का ठेका

Wed, 15 Apr 2015 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चनेहटी के बाजार में 10 साल से खुली शराब की दुकान को वहां से अन्यत्र हटाने के आदेश जिलाधिकारी ने आखिरकार कर दिए हैं।  अंबेडकर जयंती पर ये ठेका बंद रहने से विरोध करने वाले भी शांत रहे। हालांकि इस दुकान से शराब खरीदने वालों की लाल फाटक के कुनाल गोदाम स्थित भट्ठी पर भीड़ लगी रही। यानी आबकारी विभाग ने अंबेडकर जयंती पर भी उन्हें शराब पीने की सहूलियत दे ही दी। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि अब अगर चनेहटी के बाजार में शराब की दुकान खुली तो वे लाठी, डंडे और झाड़ूू लेकर दुकान के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन

 चनेहटी में स्कूल और धार्मिक स्थल के निकट शराब की दुकान  के आस-पास 24 घंटे शराबियों का जमघट लगा रहता है। शराबी आए दिन महिलाओं से अभद्रता और लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। महिलाओं ने शराबियों की दहशत से घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। घरों में ताले पड़े रहते हैं। सौ मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे भी शराबियों के आतंक से परेशान हैं।  जिलाधिकारी ने शराब की दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश कर दिए हैं लेकिन आबकारी विभाग अभी शराब माफियाओं के दबाव में आदेश पर क्रियान्वयन नहीं करा पा रहा है। आबकारी अधिकारी आनंद शंकर राय के मुताबिक जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद जगह न मिलने तक अभी शराब की दुकान उसी जगह पर खुलेगी, जहां चल रही है क्योंकि रेवन्यू का नुकसान नहीं किया जा सकता। दुकान खुलने से किसी को नुकसान नहीं है लेकिन पंचायत चुनाव को देखते हुए इस पर राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी के लोगों ने इसे राजनीतिक तूल दे दिया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। जब जगह मिल जाएगी तो दुकान शिफ्ट करा देंगे। अभी इसमें टाइम लगेगा।
बता दें कि चनेहटी में शराबियों के आतंक से परेशान महिलाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने 14 अप्रैल को ‘किसी की जान जाए या आबरू, वो शराब बेचेंगे’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। गांव की महिलाओं और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीच आबादी से शराब की दुकान न हटने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ चनेहटी में शराब की दुकान शिफ्ट करने के आदेश किए हैं, ताकि लोगों को राहत मिले’ - गौरव दयाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें