फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: बरेली में हनुमान चालीसा से होगा प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह का शुभारंभ, 22 जनवरी को मनेगी दिवाली

Mon, 08 Jan 2024 09:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक 16 जनवरी को हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह का शुभारंभ होगा। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बांटे निमंत्रण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बरेली शहर में भी उत्साह है। व्यापारी दिवाली मनाने की तैयारी में जुटे हैं। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक 16 जनवरी को हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह का शुभारंभ होगा। 22 जनवरी को सभी व्यापारी आतिशबाजी कर दिवाली मनाएंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शहर के प्रमुख मार्गों के व्यापारियों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। रचित गुप्ता को सीबीगंज, पन्नीलाल गुप्ता को किला, विपिन गुप्ता को साहूकारा, समित अग्रवाल को बड़ा बाजार, गुरशरण व राम सेठी को कुतुबखाना, राजकुमार अग्रवाल सराफ, गौरी शंकर व मुकेश अग्रवाल को शिवाजी मार्ग, दुर्गेश खटवानी को श्यामगंज, प्रदीप राजपूत व गिरीश अग्रवाल को कालीबाड़ी, विनोद राजपूत को मठ चौकी और पुनीत खंडेलवाल को साहू गोपीनाथ की जिम्मेदारी दी गई है।

वरुण गांधी बोले: पांच साल बाद गांवों में अग्निवीर घूमेंगे बेरोजगार, क्या देश के युवाओं का मनोबल नहीं गिरेगा
विज्ञापन


पवन चंदन को कॉलेज रोड, सौरभ गर्ग को सिकलापुर, दर्शन लाल भाटिया को कुमार सिनेमा, राजू अरोड़ा को चौपुला, श्यामकृष्ण व मनोज खटवानी को बटलर प्लाजा, प्रेम शंकर गुप्ता को कचहरी, प्रकाश आयलानी को शाहजहांपुर रोड और यज्ञदत्त मिश्रा को पुराना शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

शाहदाना रोड की श्याम मिठवानी, स्टेडियम रोड की सतीश भाटिया, मॉडल टाउन की मनमोहन सब्बरवाल व तिलकराज दुसेजा, डीडी पुरम की विपिन कोहली, डेलापीर चौराहा की धीरज गुप्ता, एकता नगर की हरीश खटवानी व जुगल सुखानी, राजेंद्र नगर की आलोक अग्रवाल, प्रेम नगर चौराहा की अंजनी गुप्ता, गंगापुर की निरंजन राजपूत, एलन क्लब की शिरीष गुप्ता, इस्लामिया मार्केट की जिम्मेदारी रमेशचंद्र को मिली है।

कार्यक्रमों का विवरण 
- 16 जनवरी को दुकानों पर हनुमान चालीसा का पाठ।
- 17 जनवरी को मारवाड़ीगंज स्थित मंदिर में संत सम्मान।
- 18 जनवरी को श्यामगंज कार्यालय में प्रवचन, गोष्ठी।
- 19 जनवरी को सीबीगंज व्यापार मंडल की ओर से लघु नाटिका।
- 20 जनवरी को पांच बुजुर्गों का सम्मान और बाजार भ्रमण।
- 21 जनवरी को धोपेश्वरनाथ मंदिर में प्रभु राम का गुणगान, शिव का जलाभिषेक।
- 22 जनवरी को बाजार में शंख ध्वनि से पूजन, जरूरतमंद को भोजन व कंबल का वितरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें