हाफिजगंज। ग्राम पंचायत प्रेमपुर के प्रधान के बेटे सत्येंद्र गंगवार पर गांव के ही कोटेदार की छवि धूमिल करने की कोशिश का आरोप है। कोटेदार के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मंच के मंच पर अभद्र टिप्पणियां कीं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव प्रेमपुर मुरारपुर निवासी श्यामा चरण ने थाने में बताया कि वह गांव के उचित दर विक्रेता हैं। भाजपा के सुनदरी मंडल उपाध्यक्ष पद पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि प्रधान का बेटा सत्येंद्र गंगवार उनसे रंजिश मानता है। शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज करता है। 14 जून को सोशल मीडिया पर उनपर अभद्र टिप्पणियां कीं। इससे छवि धूमिल करने की कोशिश है। जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। परिवार को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रधान के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। आरोपी सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।