फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा नदी में डूबने से प्रधान के बेटे की मौत

Wed, 29 Apr 2026 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बडरई कुइयां के प्रधान का बेटा शिवम (14) रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बडरई कुइयां की प्रधान अनीता देवी के पति योगेश बाबू के चचेरे भाई सुनील की बेटी की शादी बुधवार को होनी है। शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से ममेरे और फुफेरे भाइयों के परिवार आए हुए हैं। उनके बच्चों के साथ प्रधान का बेटा शिवम और सुनील का बेटा शरद मंगलवार को रामगंगा में नहाने गए। चारों बच्चे चदौआ घाट पर नदी में नहाने लगे। कुछ ही देर में शिवम और शरद गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन

गांव निवासी रोशन, नन्हे आदि ने नदी किनारे पालेज रखवाली के लिए झोपड़ियां डाल रखी थीं। बच्चों का शोर सुनकर वे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शोर सुनकर शरद को बमुश्किल बचा लिया, लेकिन शिवम नहीं मिला। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ पीएसी भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत से शिवम को नदी से निकाला गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम की मौत से शादी के घर में मातम पसर गया है। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को घर ले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें