फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हुक्का बार संचालक प्रधान का बेटा गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/बिथरी चैनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
बड़ा बाईपास स्थित ढाबे में हुक्का बार चलने का वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। पुलिस ने गुरुवार दोपहर दबिश देकर ढाबे से हुक्का बरामद कर प्रधान के ढाबा संचालक बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आलमपुर गजरौला गांव के प्रधान कयामुद्दीन के बेटे इमामुद्दीन का बड़ा बाईपास पर बिथरी गांव के पास ढाबा है। इस ढाबे में अक्सर छात्र छात्राएं जाकर पार्टी करती हैं। शहर से दूर स्थित ढाबे में एक केबिन भी बना है। इसमें नौजवान पार्टी के बहाने हुक्के में कश लगाते हैं। बुधवार को किसी ने ढाबे की लोकेशन के साथ हुक्के में कश लगा रहे युवाओं का वीडियो वायरल कर दिया। रात में यह हुक्का पार्टी चल रही थी, इसमें ढाबे में काम कर रहा एक कर्मचारी ग्राहकों को हर समय मादक पदार्थ उपलब्ध होने की जानकारी दे रहा था।

वीडियो वायरल होने के साथ ही एडीजी और बरेली पुलिस को ट्वीट किया गया। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए तो गुरुवार को बिथरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने ढाबे पर दबिश देकर हुक्का बरामद कर लिया। साथ ही ढाबा संचालक इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इमामुद्दीन के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट लिखी जा रही है। एफएसडीए के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें