फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधान पति से रंगदारी मांगने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की झूठी जांच कराने, धमकाने व रंगदारी मांगने के आरोप में प्रधान पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनौना गांव निवासी मुन्त्याज ने बताया कि उनको एक व्यक्ति ने पत्नी के ग्राम प्रधान होने पर गांव में कराए गए विकास कार्यों की झूठी जांच कराने की बात कहकर दबंगई दिखाते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी है। उन्होंने बताया कि भय के कारण आरोपी को 50 हजार रुपये दे भी दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने 18 अगस्त को कॉल करके उनको मनौना की मढ़ी पर बुलाया और तमंचे के बल पर अपने अन्य साथियों के साथ बाकी की रकम मांगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुगांवा निवासी तरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें