फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में तीन जून से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Fri, 31 May 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज की ओर से भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान और भूगोल विभाग की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी गई है। इनकी परीक्षाएं संबंधित विभाग में तीन जून से कराई जाएंगी।
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि बीएससी दूसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 10 जून तक कराई जाएगी। परीक्षार्थी पीएन जंक्शन डायोड, जीनर डायोड, ट्रांजिस्टर कैरेक्टि्रस्टिक्स, एंडरसन ब्रिज टॉपिक पर प्रैक्टिकल तैयार करके आएं। जंतु विज्ञान विभाग की बीएससी चौथे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच और 11 जून को होंगी। पहले और दूसरे बैच की परीक्षाएं पांच जून को सुबह 10 बजे से होंगी। तीसरे और चौथे बैच की परीक्षाएं 11 जून को सुबह 10 बजे से होंगी।
परीक्षार्थियों की सूची जंतु विज्ञान विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिन कॉलेजों को रुविवि ने बरेली कॉलेज में परीक्षाएं कराने के लिए अधिकृत किया है, उनसे संबंधित विद्यार्थियों की बीए दूसरे, तीसरे वर्ष और एमए उत्तरार्द्ध भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन जून को सुबह 10 बजे से विभाग में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बीकॉम दूसरे और चौथे सेमेस्टर की छूटी हुईं वोकेशनल परीक्षाएं बीसीए विभाग में कराई जाएंगी। दूसरे सेमेस्टर की बेसिक ऑफ टैली एंड एप्लीकेशन, ऑफिस ऑटोमेशन, ऑफिस मैनेजमेंट की परीक्षाएं तीन जून को सुबह 9:15 बजे से होंगी। चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से कराई जाएंगी। वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह के अनुसार बीकॉम तृतीय वर्ष (व्यक्तिगत) और एमकॉम द्वितीय वर्ष (व्यक्तिगत) की मौखिक परीक्षाएं पांच जून को विभाग में सुबह आठ बजे से कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें