फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्मचारी नगर में पांच, गांधी नगर में ढाई घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंधी-बारिश के बाद बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति अब तक ट्रैक पर नहीं आ सकी है। गांधी नगर में ढाई घंटे व इज्जत नगर के कर्मचारी नगर फीडर पर रविवार को पांच घंटे तक लोकल फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली न आने से रविवार की छुट्टी का मजा भी किरकिरा हो गया।
विज्ञापन

इज्जत नगर उपकेंद्र के कर्मचारी नगर फीडर में सुबह 10 बजे भूमिगत केबिल में फॉल्ट हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद फॉल्ट की मरम्मत करके आपूर्ति चालू की जा सकी। यहां करीब 25 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहाड़ापीर उपकेंद्र के गांधी नगर फीडर में रात्रि में 7:30 बजे फॉल्ट के चलते ब्रेक डाउन हो गया। इसको देर रात 10 बजे ठीक किया गया। यहां भी करीब 25 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


रामगंगा नगर उपकेंद्र के रामगंगा फीडर में आपूर्ति तो चालू कर दी गई लेकिन ट्रिपिंग की समस्या यहां के उपभोक्ताओं का पीछा नहीं छोड़ रही है। रविवार की दोपहर 12 बजे से ट्रिपिंग की समस्या बरकरार रही। 30 मिनट लाइट आ रही थी तो एक घंटे जाती रही।
हरूनगला की सनराइज कॉलोनी में आपूर्ति में दोपहर दो बजे से ट्रिपिंग की समस्या रही। बार-बार बिजली की आवाजाही से लोगों को इन्वर्टर खराब होने का डर सताता रहा। शिव गार्डन कॉलोनी में भी दिन में 10 बजे से शाम छह बजे तक पांच से छह बार लाइट आई गई। राम वाटिका में दोपहर 12 से चार बजे तक कई बार ट्रिपिंग हुई।



वर्जन :
ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट की समस्या को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इज्जत नगर उपकेंद्र के कर्मचारी नगर फीडर व कोहाड़ापीर की लाइन को ठीक कर लिया गया है। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड शहरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें