फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन बाद दुनका में बिजली आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। कस्बे में तीन दिन से ठप बिजली आपूर्ति बुधवार देर रात बहाल हो गई। बिजली चालू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, सोमवार रात धनेटा-शीशगढ़ रोड पर एक डंपर ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था। इससे दुनका के मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ दो युवकों ने मारपीट की, जिससे मरम्मत का काम बाधित हुआ। बिजली न आने से लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने बुधवार देर रात कड़ी मशक्कत कर लाइन ठीक की। एसडीओ विशाल कंसल ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और विभाग व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें