फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल तो अब अघोषित कटौती ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/शीशगढ़। हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट के चलते जाफरपुर स्थित 33 केवीए का विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया और कस्बा शीशगढ़ सहित लगभग 160 गांवों में बिजली गुल हो गई। इससे लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। 17 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन इसके बाद अघोषित कटौती का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जाफरपुर उपकेंद्र के एसएसओ सुभाष ने बताया कि 33 केवीए लाइन के ब्रेकडाउन के चलते पूरी रात उपकेंद्र ठप पड़ा रहा। ईद के दिन भी बिजली नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। वहीं, अघोषित बिजली कटौती से लोगों का अब धैर्य जवाब दे गया है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति तो बहाल हो गई है, लेकिन अघोषित कटौती ने परेशान कर रखा है। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करेंगे। संवाद
-
रिछा में बिजली कटौती
देवरनियां। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में 30 जून तक बिजली कटौती बंद करने के आदेश के बाद भी रिछा कस्बे में कटौती का क्रम जारी है। अब शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और डीएम से की है।
विज्ञापन

विपिन गंगवार का कहना है कि 30 जून तक बिजली कटौती बंद करने के मुख्यमंत्री के फरमान के बावजूद रिछा कस्बे में फाॅल्ट के नाम पर अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। जेई रमेश गौतम का कहना है कि फाॅल्ट होने पर ही बिजली बंद की जाती है। संवाद
रोस्टर के हिसाब से रिछा में बिजली दी जा रही है, अगर कुछ समस्या है तो उसे सही कराया जाएगा।
- प्रेमचंद यादव, एसडीओ विद्युत निगम।
-
आठ घंटे भी नही मिल रही बिजली, जैतपुर-शरीफपुर गांव में हालत खराब

बिशारतगंज। विद्युत उपकेंद्र अलीगंज से जुड़े मझगवां ब्लाॅक के गांव जैतपुर-शरीफपुर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था जर्जर लाइनों के कारण बद से बदतर बनी हुई है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। इससे लोग अत्यधिक परेशान हैं।
गांव जैतपुर-शरीफपुर निवासी करामत अली अल्वी, इकराम खां, अशोक प्रजापति, संजय प्रजापति एवं गुड्डू मिश्रा आदि ने बताया कि अलीगंज विद्युत उपकेंद्र से आने वाली विद्युत लाइन के तारों की हालत जर्जर है। गर्मी में जरा सा लोड पड़ने पर फाॅल्ट हो जाता है। सप्लाई फेल हो जाती है।
आलम यह है कि दिन में बमुश्किल दो घंटे व रात को पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी पड़ रही है। बिजली नहीं मिलने से जिंदगी बदहाल हो गई है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें